पढना-लिखना सीखो
पढना-लिखना सीखो ओ मेहनत करने वालो
ओ काम ढूंढने वालो, बेकाम घूमने वालो |
क ख ग घ को पहचानो
अलिफ को पढना सीखो,
ए बी सी डी को हथियार
बनाकर लडना सीखो |
पढना-लिखना सीखो ओ मेहनत करने वालो
पढना-लिखना सीखो ओ मेहनत करने वालो|
ओ बोझा ढोने वालो, ओ रोजा रखने वालो
मस्जिद में आजानों से मीनार गुंजाने वालो |
ओ कार चलाने वालो, सरकार बनाने वालो
दिन रात खड़े सरहद पर हथियार उठाने वालो |
पढना-लिखना सीखो, ओ मेहनत करने वालो
पढना-लिखना सीखो ओ मेहनत करने वालो|
पूछो मजदूरी की खातिर लोग भटकते क्यों हैं?
पढो, तुम्हारी सूखी रोटी गिद्ध लपकते क्यों हैं?
पूछो, मां-बहनों पर यों बदमाश झपटते क्यों हैं?
पढो, तुम्हारी मेहनत का फल सेठ गटकते क्यों हैं?
पढना-लिखना सीखो ओ मेहनत करने वालो
पढना-लिखना सीखो ओ मेहनत करने वालो|
पढो, लिखा है दीवारों पर मेहनतकश का नारा
पढो, पोस्टर क्या कहता है, वो भी दोस्त तुम्हारा|
पढो, अगर अंधविश्वासों से पाना है छुटकारा
पढो, किताबें कहती हैं- 'सारा संसार तुम्हारा |'
पढना-लिखना सीखो ओ मेहनत करने वालो
पढना-लिखना सीखो ओ मेहनत करने वालो|
-सफदर हाशमी

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें