शनिवार, 9 नवंबर 2019



कुछ और भी मसले हैं मेरी जिंदगी में देख
तू अपनी सियासत ना मेरी बंदगी में देख |
मेरे हजार ऐब तो तू देख रहा है
पर एक नजर अपनी जमा गन्दगी में देख |




वो एक साथ मिल के इलेक्शन तो लड़ लिए
मुँह फेर के बैठे हैं आज ना निभाव है |
करना है उन्हें पार  बड़ा एक समन्दर
पतवार हाथ में ना कोई उन पे नाव है |



जनता ने आदेश दिया है साथ चलो
मिलकर बैठो बात करो ना हाथ मलो |
ऐसा ना हो जनता आजिज आ जाए
फिर जाओ जब वोट माँगने कहे टलो  |

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें