बबलू जी करते सवाल हैं
क्या उत्तर दें बुरा हाल है |
बबलू पांच बरस के बच्चे
लेकिन अक्ल के तनिक न कच्चे
नयी चीज कोई दिख जाती
पूछें कैसे काम है आती ?
कौन फूल में रंग भरे जी
पत्ते कैसे दिखें हरे जी ?
बादल जल बरसाते कैसे ?
इंद्रधनुष बन जाते कैसे ?
तोता कैसे उड़ जाता है ?
मेढक कैसे टर्राता है ?
हवा चल रही है क्यों सन सन ?
मोर नाचता है क्यों बन ठन ?
क्या वो जाएगा बरात में ?
ले जाएगा किसे साथ में ?
चूहा कागज़ काट रहा क्यूँ
बिल्ली बैठी घात लगा क्यूँ ?
करे कबूतर गुटर गुटर गूँ
कोयल मीठा बोल रही क्यूँ ?
क्या वो भी माँगेगी पैसे ?
मैं भी बोलूँगा फिर ऐसे ?
मुझको सारी बात बताओ
झूठ मूठ के मत समझाओ|
अभी बहुत बाकी सवाल हैं
क्या उत्तर दें बुरा हाल है |
एक अगर देते हैं उत्तर
दस सवाल करते हैं डटकर|
थक जाने को कहें अगर तो
जा मम्मी को पकड़ रहे वो
पूछे रोटी जली है कैसे ?
और पकौड़ी तली है कैसे ?
चटनी कैसे हरी बनी है ?
सब्जी में क्यूँ मिर्च घनी हैं ?
मुंह जलता तो करें क्यूँ सी सी
पेट भरें क्यूँ पानी पी पी |
दूध में इतनी शक्कर क्यूँ है ?
सबकी चाय का चक्कर क्यूँ है ?
दूध नहीं सब क्यूँ पीते हैं ?
होकर मस्त ना क्यूँ जीते हैं ?
माथे पर सबके लकीर क्यूँ ?
भूखा रहता है फ़कीर क्यूँ ?
उसकी रोटी दाल कहाँ है ?
लाला रखता माल कहाँ है ?
उसका माल ना क्यूँ लेते हो ?
रोटी दाल ना क्यूँ देते हो ?
सबके पास नहीं क्यूँ पैसा ?
कब तक और रहेगा ऐसा ?
कब होगी सबकी खुशहाली ?
घर दीवाली मुख पे लाली ?
अभी नहीं क्या बड़े जब होंगे ?
मिलकर साथ खड़े सब होंगे ?
इसके लिए हमें क्या करना ?
मेहनत करके खूब है पढ़ना |
अगर पढ़ेंगे तब जानेगें
सबसे अपना हक़ मांगेगें |
पढ़ना लिखना बहुत जरुरी
इससे सब इच्छा हो पूरी
पूछो फिर भी जो सवाल है
उत्तर पूरा भरा थाल है |
समझो सोचो,सोचो समझो
बिन समझे न कहीं पे उलझो
हर सवाल का कुछ है कारण
उत्तर उसका करे निवारण |
समझ गए तो सुखी रहोगे
कभी नहीं तुम दुखी रहोगे
सारे जग का यही हाल है
क्या मन में अब भी सवाल है ?
बबलू जी करते सवाल हैं
क्या उत्तर दें बुरा हाल है |
क्या उत्तर दें बुरा हाल है |
बबलू पांच बरस के बच्चे
लेकिन अक्ल के तनिक न कच्चे
नयी चीज कोई दिख जाती
पूछें कैसे काम है आती ?
कौन फूल में रंग भरे जी
पत्ते कैसे दिखें हरे जी ?
बादल जल बरसाते कैसे ?
इंद्रधनुष बन जाते कैसे ?
तोता कैसे उड़ जाता है ?
मेढक कैसे टर्राता है ?
हवा चल रही है क्यों सन सन ?
मोर नाचता है क्यों बन ठन ?
क्या वो जाएगा बरात में ?
ले जाएगा किसे साथ में ?
चूहा कागज़ काट रहा क्यूँ
बिल्ली बैठी घात लगा क्यूँ ?
करे कबूतर गुटर गुटर गूँ
कोयल मीठा बोल रही क्यूँ ?
क्या वो भी माँगेगी पैसे ?
मैं भी बोलूँगा फिर ऐसे ?
मुझको सारी बात बताओ
झूठ मूठ के मत समझाओ|
अभी बहुत बाकी सवाल हैं
क्या उत्तर दें बुरा हाल है |
एक अगर देते हैं उत्तर
दस सवाल करते हैं डटकर|
थक जाने को कहें अगर तो
जा मम्मी को पकड़ रहे वो
पूछे रोटी जली है कैसे ?
और पकौड़ी तली है कैसे ?
चटनी कैसे हरी बनी है ?
सब्जी में क्यूँ मिर्च घनी हैं ?
मुंह जलता तो करें क्यूँ सी सी
पेट भरें क्यूँ पानी पी पी |
दूध में इतनी शक्कर क्यूँ है ?
सबकी चाय का चक्कर क्यूँ है ?
दूध नहीं सब क्यूँ पीते हैं ?
होकर मस्त ना क्यूँ जीते हैं ?
माथे पर सबके लकीर क्यूँ ?
भूखा रहता है फ़कीर क्यूँ ?
उसकी रोटी दाल कहाँ है ?
लाला रखता माल कहाँ है ?
उसका माल ना क्यूँ लेते हो ?
रोटी दाल ना क्यूँ देते हो ?
सबके पास नहीं क्यूँ पैसा ?
कब तक और रहेगा ऐसा ?
कब होगी सबकी खुशहाली ?
घर दीवाली मुख पे लाली ?
अभी नहीं क्या बड़े जब होंगे ?
मिलकर साथ खड़े सब होंगे ?
इसके लिए हमें क्या करना ?
मेहनत करके खूब है पढ़ना |
अगर पढ़ेंगे तब जानेगें
सबसे अपना हक़ मांगेगें |
पढ़ना लिखना बहुत जरुरी
इससे सब इच्छा हो पूरी
पूछो फिर भी जो सवाल है
उत्तर पूरा भरा थाल है |
समझो सोचो,सोचो समझो
बिन समझे न कहीं पे उलझो
हर सवाल का कुछ है कारण
उत्तर उसका करे निवारण |
समझ गए तो सुखी रहोगे
कभी नहीं तुम दुखी रहोगे
सारे जग का यही हाल है
क्या मन में अब भी सवाल है ?
बबलू जी करते सवाल हैं
क्या उत्तर दें बुरा हाल है |
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें