सोमवार, 27 जनवरी 2020

आरएसएस मुख्यालय पर तिरंगा झंडा

26 जनवरी को RSS मुख्यालय में घुसकर जबरन तिरंगा फहराने वाले इन तीन हीरो को अगर आप नहीं जानते हैं, तो आप कुछ नहीं जानते हैं।
हाँ, वह 26 जनवरी 2001 का दिन था जब बाबा मेंढे, रमेश कलम्बे और दिलीप चटवानी ने उस RSS मुख्यालय में तिरंगा फहरा दिया, जहां इससे पहले कभी तिरंगा नहीं फहराया जाता था।
हुआ यूं कि तीनों युवकों ने देखा कि संघ न तो स्वतंत्रता दिवस और न ही गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराता है। यह बात उन तीनों नौजवान को नागवार गुजरी। आखिरकार 26 जनवरी 2001 को तीनों युवक नागपुर के रेशमीबाग के आरएसएस मुख्यालय में घुस गए और गणतंत्र दिवस पर तिरंगा झंडा फहराने लगे। 1947 से 2001 तक तिरंगा नहीं फहराने वाला संघ तीनों युवकों की पहल से बौखला गया। तीनों युवकों पर मुकदमा दर्ज करवा दिया गया।
जब नागपुर की अदालत में तीनों पर मुकदमा दर्ज हो गया तो संघ ने भी हारकर वर्ष 2002 से आरएसएस मुख्यालय पर तिरंगा झंडा फहराने का मन बना लिया, क्योंकि संघ नहीं चाहता था कि उसे लोग तिरंगा नहीं फहराने वाला मानकर फजीहत करे। बाद में वर्ष 2013 में नागपुर की एक निचली अदालत ने झंडा फहराने वाले तीनों युवकों को बाइज्जत बरी कर दिया था।
तो इस तरह तीन वीरों की वजह से संघ मुख्यालय पर तिरंगा फहराया जाने लगा।
आज गणतंत्र दिवस पर उन तीनों हीरो को सलाम!
                                           -----------गुलज़ार हुसैन 

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें