हमारी ख्वाहिशों का एक नाम इन्क़लाब है !
हमारी ख्वाहिशों का सर्वनाम इन्क़लाब है !
हमारी कोशिशों का एक नाम इन्क़लाब है !
हमारा आज एकमात्र काम इन्क़लाब है !
ख़तम हो लूट किस तरह जवाब इन्क़लाब है !
ख़तम हो भूख किस तरह जवाब इन्कलाब है !
ख़तम हो किस तरह सितम जवाब इन्क़लाब है !
हमारे हर सवाल का जवाब इन्क़लाब है !
सभी पुरानी ताक़तों का नाश इन्क़लाब है !
सभी विनाशकारियों का नाश इन्क़लाब है !
हरेक नवीन सृष्टि का विकास इन्क़लाब है !
विनाश इन्क़लाब है, विकास इन्क़लाब है !
सुनो कि हम दबे हुओं की आह इन्कलाब है,
खुलो कि मुक्ति की खुली निग़ाह इन्क़लाब है,
उठो कि हम गिरे हुओं की राह इन्क़लाब है,
चलो, बढ़े चलो युग प्रवाह इन्क़लाब है ।
हमारी ख्वाहिशों का एक नाम इन्क़लाब है !
हमारी ख्वाहिशों का सर्वनाम इन्क़लाब है !
हमारी कोशिशों का एक नाम इन्क़लाब है !
हमारा आज एकमात्र काम इन्क़लाब है !
-गोरख पाण्डेय
-- گوركھ پاڈےي
اكلاب کا گیت
ہماری خواہشوں کا ایک نام انقلاب ہے!ہماری خواہشوں کا سرونام انقلاب ہے!ہماری کوششوں کا ایک نام انقلاب ہے!ہمارا آج کا واحد کام انقلاب ہے!
ختم ہو لوٹ کس طرح جواب انقلاب ہے!
ختم ہو بھوک کس طرح جواب انكلاب ہے!
ختم ہو کس طرح ستم جواب انقلاب ہے!
ہمارے ہر سوال کا جواب انقلاب ہے!
تمام پرانی طاقتوں کا تباہ انقلاب ہے!تمام وناشكاريو کا تباہ انقلاب ہے!ہر نئی کائنات کا ترقی انقلاب ہے!تباہی انقلاب ہے ، ترقی انقلاب ہے!
سنو کہ ہم دبے ہوؤں کی آہ انكلاب ہے ،
كھلو کہ نجات کی کھلی نغاه انقلاب ہے ،
اٹھو کہ ہم گرے ہوؤں کی راہ انقلاب ہے ،
چلو ، بڑھے چلو دور بہاؤ انقلاب ہے.
ہماری خواہشوں کا ایک نام انقلاب ہے!ہماری خواہشوں کا سرونام انقلاب ہے!ہماری کوششوں کا ایک نام انقلاب ہے!ہمارا آج کا واحد کام انقلاب ہے!
फेस बुक पर
जवाब देंहटाएं1-अरविन्द विद्रोही , अनूप अवस्थी , सुजाता शुक्ल and 4 others like this.
2-श्रद्धान्शु शेखर :- मैने ये जनगीत पहले नही सुना .. अच्छा हुआ आपने इसे fb पे शेयर किया .. धन्यवाद :)
9 hours ago · Unlike · 1
3-आफताबफाजिल:- हमारे हक की बुलंद आवाज़ है ये इन्कलाब
inqlaab का जज्बा dil में रखने वाले और ज़मीन पर साथ चलने का जज्बा रखने वाले साथी संपर्क करें ..
fight2right@gmail.com
9 hours ago · Unlike · 2
4-श्रद्धान्शु शेखर - धन्यवाद साथी आफताब .
9 hours ago · Like
5-सुधाकर आशावादी शर्मा - अब ज़रूर इन्कलाब आयेगा|
about an hour ago · Like