बुधवार, 22 फ़रवरी 2012

होता अलग नजारा



जात-पात और उॅच नीच में जो ना करते बटवारा
रहता  नहीं  गुलाम  हजारो  बरस  ये  देश  हमारा।


ब्राहमण, क्षत्री, वैश्य, शूद्र यह वर्ण विधान बनाया
मनुज गुणों से नहीं,जन्म से ही महान बतलाया
नहीं  समझ  में  आता  कैसे  रहेगा  भाईचारा ।


ब्राहमण बोले, वैश्य तोले, क्षत्री संग्राम करेंगें
इन सबकी दिन रात चाकरी शूद्र तमाम करेंगें
सब विश्राम करेंगें, फिरेगा शूद्र ही मारा मारा।

छुआछूत और भेदभाव का पारावार नहीं है
पशुओं को पूजा जाता, शूद्रों से प्यार नहीं है
गुरू द्रोण को एकलव्य से ज्यादा अर्जुन प्यारा।

दानवीरता की जय जिसकी गूॅज रही अम्बर में
सूत पूत कह रोक दिया वह द्रोपदी के स्वयंवर में
सबको सम अवसर मिलता तो होता अलग नजारा।
                                                                    - ब्रजपाल ब्रज
ذات پات اور اچ نیچ میں جو نا کرتے بٹوارا هجارو برس غلام نہیں رہتا یہ ملک ہمارا.
براهم كشتري وےشي شودر یہ حروف اسمبلی بنایا منج اوصاف سے نہیں پیدائش سے ہی کہلایا نہیں سمجھ میں آتا کیسے رہے گا بھائی چارہ.
براهم بولےگا وےشي تولےگا كشتري جنگ کریں گے ان سب کی دن رات چاكري شودر تمام گے سب آرام کریں گے پھرےگا شودر ہی مارا مارا.
چھاچھوت اور تفریق کا پاراوار نہیں ہے جانوروں کو پوجا جاتا شودرو سے پیار نہیں ہے استاد درو کو اےكلوي سے مزید ارجن پیارا.
دانويرتا کی جے جس کی گوج رہی امبر میں سوت پوت کہہ روک دیا وہ دروپدي کے سويور میں سب کو سم موقع ملتا تو ہوتا الگ نجارا.
                                                                    
- برجپال برج 


1 टिप्पणी:

  1. डंडा लखनवी दोहों के आगे दोहा
    =====
    धर्मवाद के पौध में, जातिवाद की खाद.
    जड़ता पर जड़ता चढी, अच्छा पूंजीवाद.
    ==================
    सद्भावी - डॉ 0 डंडा लखनवी
    4 घंटा पहले · 2 · विपरीत

    अरविंद विद्रोही समता और समानता के बिना स्वस्थ समाज की Sthapna नहीं की जा Sakti --- है अरविंद विद्रोही
    4 घंटा पहले · 1 · पसंद

    डंडा Lakhnavi दोहों के आगे दोहे
    =========
    जातिवाद की बकरियाँ, धर्मवाद की भेड़.
    दोनों मिलकर खा गईं, सारे हरियर पेड़.
    =========
    सद्भावी - डॉ 0 डंडा लखनवी
    4 घंटा पहले · 3 · विपरीत

    डंडा Lakhnavi दोहों के आगे दोहे
    =========
    वर्ण - व्यवस्था - तहत जो, जाति मलाईदार.
    "डंडा" सत्ता - सीट बहु, ले जाती ---- वे मार.
    =========
    सद्भावी - डॉ 0 डंडा लखनवी
    4 घंटा पहले · 2 · विपरीत

    अमित अनंत 'अमान बहुत badhia ... utkrisht
    48 मिनट पहले · विपरीत

    जवाब देंहटाएं