ये माना हमने मौसम ये रूमानी है,
दिलवालों की आँखों में मस्ती धानी है.
जो लड़की बकरी चरा रही चरवाहे की
कब से ठाकुर के दिल की वो ही रानी है.
तुमको दिखती हैं आँखें बहुत नशीली पर
उसके आँचल में दूध आंख में पानी है.
मन तो मेरा भी करता नाचुं गाऊं मैं,
पर सर पर कच्ची छत है आंधी पानी है.
कब से सयाने हमको समझाते आये हैं
ये दुनिया रैन बसेरा है ये फानी है.
मुझको जाबिर से लड़ने दो,समझाओ मत
ये जान तो एक दिन वैसे भी तो जानी है.
वो जितने दिन भी जिया उसे जीना कहते
है उसका नाम भगतसिंह कहती नानी है
है उसका नाम भगतसिंह कहती नानी है
हम जिए और न कोई हमको जान सका
क्या कहे 'मधुर' ये खुद की राम कहानी है.
क्या कहे 'मधुर' ये खुद की राम कहानी है.
अमरनाथ 'मधुर'
09-07-2012
یہ مانا ہم نے موسم یہ رومانی ہے،
دلوالو کی آنکھوں میں مستی دھاني ہے.
جو لڑکی بکری چرا رہی چرواهے کی
کب سے ٹھاکر کے دل کی وہ ہی رانی ہے.
دل تو میرا بھی کرتا ناچ گاو میں،
پر سر پر کچی چھت ہے آندھی پانی ہے.
تم کو نظر آتی ہیں آنکھیں بہت نشیلی پر
اس کے آنچل میں دودھ آنکھ میں پانی ہے.
کب سے سيانے ہم کو سمجھاتے آئے ہیں
یہ دنیا رےن بسیرا ہے یہ پھاني ہے.
مجھ کو جابر سے لڑنے دو، سمجھاو مت
یہ جان تو ایک دن ویسے بھی تو جانی ہے.
وہ جتنے دن بھی جیا اسے جینا کہتے
کیا کہے 'مدھر' یہ خود کی رام کہانی ہے.
امرناتھ 'مدھر'

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें