ये मत समझो अगर सर को झुकाकर बात करते हैं
तुम्हारी बात है मंजूर सर आँखों पे धरते हैं .
हमें आदत नहीं है कुदरती मुंडी हिलाने की
शराफत है हमारी जो मुखालिफ हम न रहते हैं .
हमारी खोपड़ी में भी तो एक भेजा हमारा है
हमें उसपे यकीं है हम उसी की बात करते हैं .
तुम्हारे हुकुमनामें और फतवे पाक हों कितने
हमारा रास्ता रोकेंगे, हम ठोकर पे रखते हैं .
हमें तुम दीन से खारिज करो या कौम से बाहर
हमारा धर्म है इंसानियत, ईमान रखते हैं
'मधुर' बातें कही हमने,लगी कड़वी बहुत उनको
मनोरोगी हैं वो शायद, दवा उनकी भी करते हैं .
- अमरनाथ 'मधुर'
یہ مت سمجھو اگر سر کو جھکا کر بات کرتے ہیں
تمہاری بات ہے منظور سر آنکھوں پہ دھرتے ہیں.
ہمیں عادت نہیں ہے قدرتی مںڈی ہلانے کی
شراپھت ہے ہماری جو مخالف ہم نہ رہتے ہیں.
ہماری کھوپڑی میں بھی تو ایک بھیجا ہمارا ہے
ہمیں اسپے یقین ہے ہم اسی کی بات کرتے ہیں.
تمہارے هكمنامے اور فتوے پاک ہوں کتنے
ہمارا راستہ روکیں گے، ہم ٹھوکر پہ رکھتے ہیں.
ہمیں تم دین سے خارج کرو یا قوم سے باہر
ہمارا مذہب ہے انسانیت، ایمان رکھتے ہیں
'میٹھی' باتیں کہی ہم نے، لگی تلخ بہت ان
منوروگي ہیں وہ شاید، دوا ان کی بھی کرتے ہیں.
- امرناتھ 'میٹھی'
1-Ram Kumar Savita "कही बातें 'मधुर' हमने लगी कड़वी बहुत उनको
जवाब देंहटाएंबहुत बीमार दिखाते हैं दवा उनकी भी रखते हैं "
वे तो "दिव्ययोग फार्मेसी" की दवा और योग की शरण जाकर 'निरोगी' होने का प्रमाणपत्र ले आये हैं.
April 30 at 9:47am · Unlike · 1
2-Rajni Tyagi VAAH SUCH YE HI HONA CHAHIYE
April 30 at 11:15am · Like · 1
3-Śỹëd Äsîf Älì क्या बात है...Amarnath Madhur साहब, शानदार ..काबिले दाद
May 1 at 12:06am · Unlike · 1
4-S.u. Saiyad madhur ji, madhu me satya ka kadwa karela paka hi diya - ab kisi ko madhu ki mithas aur kisi ko karele ka kadwahat lage to lagta rahe.