दहशतगर्दों ने सोचा कि वे हमारे इरादें बदल देंगे, हमारी मंजिल हमसे छीन लेंगे, लेकिन हमारी जिंदगी में कुछ भी नहीं बदला बजाय इसके कि मेरी भीतर की कमजोरियों, खौफ और हताशा का खात्मा हो गया और उसकी जगह ताकत, मजबूती और दिलेरी ने जन्म ले लिया .'---- मलाला युसुफजई
डरते हैं कठमुल्ला सारे एक अकेली लड़की से
घेरो मारो, मरे न मजहब एक अकेली लड़की से .
कितने पीर कलंदर आये मजहब का कुछ बिगड़ा क्या ?
मजहब को खतरा है भारी ,एक अकेली लड़की से .
ताजी नयी हवाओं का एक झोंका लेकर आई है
काँप रहे मजहब के तम्बू एक अकेली लड़की से .
खूब अँधेरा कायम रहता तिबलिस की इस दुनिया में
अगर शमां रौशन न होती एक अकेली लड़की से .
डरना छोडो तुम्हें डराने वाले खुद डर जायेंगे
उठी बगावत की आवाजें एक अकेली लड़की से .
ये झरने जैसा लहराती आती गाती जाती है
सड़े तलाबों की बू सहमी एक अकेली लड़की से .
-- अमरनाथ 'मधुर'
ڈرتے ہیں كٹھمللا سارے ایک اکیلی لڑکی سے
گھےرو مارو، مرے نہ مذہب ایک اکیلی لڑکی سے.
کتنے پیر كلدر آئے مذہب کا کچھ بگڑا کیا؟
مذہب کو خطرہ ہے بھاری، ایک اکیلی لڑکی سے.
تازہ نئی ہواؤں کا ایک جھونکا لے کر آئی ہے
کانپ رہے مذہب کے خیمے ایک اکیلی لڑکی سے.
خوب اندھیرا قائم رہتا تبلس کی اس دنیا میں
اگر شما روشن نہ ہوتی ایک اکیلی لڑکی سے.
ڈرنا چھوڑ دو تمہیں ڈرانے والے خود ڈر جائیں گے
اٹھی بغاوت کی آوازیں ایک اکیلی لڑکی سے.
یہ جھرنے جیسا لہراتی آتی گاتی جاتی ہے
سڑے تلابو کی بو سہمی ایک اکیلی لڑکی سے.
- امرناتھ 'میٹھی'


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें