सभी का दुलारा सभी का है प्यारा,
ये झण्डा हमारा, तिरंगा हमारा।
तिरंगे के तीनों रंगों की कहानी,
सुनाते हैं दादा, बताती है नानी।
ये केसरिया रंग है शहीदों का बाना,
मुनि,ज्ञानी,ध्यानी ने इसको ही माना।
धवल रंग अमन का है पैगाम देता,
इसी से है भारत बिना गुट का नेता।
हरा रंग हमारी है धरती का ऑंचल,
ये लहराती फसलों,बहारो का हर पल -
संदेशा है देता, खुशी का प्रणेता
हमारा वतन हमको क्या क्या न देता?
वतन के लिये तुम सुनों देशवालों,
इसे याद रखो औ खुद को संभालो।
जो चौबीस अराओं का है चक्र नीला,
नंहीं होने देगा कभी हमको ढीला।
ये कहता सजग रह ओ प्रहरी वतन के
सजग रहती जैसे घडी चौबीस घण्टे-
तू ऐसे चला चल न आराम करना,
वतन के लिये ही है जीना औ मरना।
जो है पास शक्ति तभी होगी भक्ति,
सिखाता ये झण्डे का डण्डा हमारा।
तिरंगा है प्यारा, ये झण्डा हमारा,
सभी का दुलारा सभी का है प्यारा।
जडें अपनी गहरी गडाये खडा है,
पहाडों के ऊँचें शिखर पर चढा है।
समन्दर की लहरों से लडता झगडता,
ध्रुवों पर गया है, बर्फ पर गडा है|
बहुत जल्द देखेगी सारी ही दुनियॉं,
तिरंगा है आकाश गंगा का तारा।
ये झण्डा हमारा, तिरंगा हमारा।
सभी का दुलारा, सभी का है प्यारा।
बहुत सुन्दर सारगर्भित,
जवाब देंहटाएंरक्षाबंधन एवं स्वाधीनता दिवस पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएं तथा बधाई
Bahut sundar aur bhavpoorn rachna.
जवाब देंहटाएंभारतीय स्वाधीनता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं .
स्वाधीनता दिवस की हार्दिक मंगलकामनाएं।
जवाब देंहटाएं