सोमवार, 4 अगस्त 2014

प्रेमचंद स्मृति गोष्ठी



         जनवादी  लेखक  संघ  की मेरठ इकाई द्वारा महान साहित्यकार प्रेमचंद  की स्मृति में  आज  दिनांक 03-08- 2014 पंडित नानचंद शर्मा सभागार कचहरी परिसर मेरठ में  प्रेमचंद के साहित्य पर चर्चा व् काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में  डा प्रज्ञा पाठक, डा ललित यादव, डा राजेंद्र जुयाल , प्रो वैद प्रकाश वटुक ,डा असलम जम्शेद्पुरी कहानीकार श्री निर्मल गुप्त, इतिहासकार डा घासीराम मालिक, का०  तौसीफ  अली  खान,का जब्बार अहमद,का प्रदीप,का०शफीक अहमद, का ० दिनेश त्रिवेदी ने सम्बोधित किया. इस अवसर पर श्री ब्रजपाल सिंह ब्रिज एडवोकेट, श्री रामगोपाल भारती, श्री अमरनाथ' मधुर',श्री विजय शर्मा ने काव्य पाठ किया. गोष्ठी का संचालन जलेस मेरठ के जिला सचिव का0 मुनेश त्यागी एडवोकेट ने किया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी ओर सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए.



0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें