शनिवार, 17 फ़रवरी 2018

घोटाले पर प्रवक्ता

टी वी एंकर-- पंजाब नेशनल बैंक में ग्यारह सौ करोड़ का घोटाला हुआ है सरकार का इस पर क्या कहना है ?

अचंबित पात्रा ---  कांग्रेस जिम्मेदार है | पंजाब में किसकी सरकार है ? कांग्रेस की सरकार है | हमारी सरकार तो नहीं है ना ? पंजाब नेशनल बैंक में घोटाला हुआ है, इसलिए पंजाब क़ी कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है | इस सवाल का जबाब कांग्रेस को देना है | बैंक आफ बड़ौदा में घोटाला नहीं हुआ है| बड़ौदा गुजरात में है|  गुजरात में हमारी सरकार है| इसलिए वहाँ घोटाला नहीं हो सकता  है |
टी वी एंकर -- लेकिन हम कांग्रेस सरकार की बात नहीं कर रहे हैं हम पंजाब नेशनल बैंक में हुए घोटाले पर सवाल  पूछ रहे हैं | पंजाब नेशनल बैंक में घोटाला हुआ है या नहीं ? घोटाला हुआ है तो कौन  जिम्मेदार है
अचंबित पात्रा ---- भैय्या  मैं यही तो कह रहा हूँ और क्या  कह रहा हूँ ? पंजाब नेशनल बैंक में घोटाला हुआ है तो पंजाब की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है |सारे घोटालों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है |कोयला घोटाला,टू जी घोटाला ,फोर जी घोटाला, बोफोर्स जी घोटाला, जी जा जी घोटाला सब कांग्रेस के जमाने के हैं | ये नेहरू के जमाने से चला आ रहा है| सत्तर सालों से इस देश में घोटाले पे घोटाले हो रहे हैं |मोदी सरकार इन घोटालों को रोक रही है |
टी एंकर --- अरे आप सत्तर सालों की बात छोड़िये आपने तीन साल में क्या किया है ?एक भी घोटालेबाज को पकड़ नहीं पाए ?काला धन ला नहीं पाए |उलटे घोटालेबाज खातेदारों का सफ़ेद धन लेकर भाग गए |
अचंबित पात्रा -- कौन भाग गया ? अरे भैय्या कौन भाग गया है ?ज़रा बताओ तो सही कौन भाग गया है ?
टी वी एंकर --- आपको पता नहीं गुजरात का नीरव मोदी भाग गया है ?
अचंबित पात्रा ---- ये आप बिलकुल गलत बोल रहे हैं |ये मोदी के गुजरात को बदनाम करने की साजिश है |इसके पीछे हाफिज सईद और पाकिस्तान का हाथ है |कांग्रेस इनसे मिली हुयी है | हमारी सरकार राष्ट्रवादी सरकार है |ऐसी किसी साजिश को कामियाब नहीं होने देगी |
टी वी एंकर - अचंबित पात्रा मैं राष्ट्रवादियों की बात ही नहीं कर रहा हूँ मैं तो राष्ट्रघातियों के बात कर रहा हूँ| घोटाले बाजों की बात कर रहा हूँ |
अचंबित पात्रा ---- मैं वही तो कह रहा हूँ | हमारी सरकार जीरो करप्सन की नीति पर काम कर रही है |हम डिजिटल इण्डिया बना रहे हैं |किसी घोटाले बाज को नहीं छोड़ेंगे | हमने लालू यादव को जेल में ड़ाल दिया है |
टी एंकर - और नीरव मोदी ?ललित मोदी ?
अचंबित पात्रा -- आप नाहक मोदी जी का नाम ले रहे हैं | मोदी जी  सारी दुनिया घूम घूम कर देश को मजबूत कर रहे हैं | सारी दुनिया मोदी जी की ताकत का लोहा मान रही है | आपको पता नहीं है ट्रम्प भी अबकी बार मोदी सरकार के नारे की नक़ल कर सरकार बनाये हैं | ऐसी है मोदी सरकार | ये नेहरू की कांग्रेस नहीं है जो सत्तर सालों से घोटाले किये जा रही है| देखना अब कोई घोटालेबाज  बचेगा नहीं |
टी वी एंकर -- आप कह रहे हैं  घोटालेबाज बचेगा नहीं | घोटालेबाज तो विदेश भाग गए हैं | आप रुकिए मैं विद्वेष जिन्हा से सवाल करता हूँ | विद्वेष  जी ये बताईये ये हो क्या रहा है सारे घोटालेबाज एक एक कर देश से भाग रहे हैं |वो क्या विदेशों से काला धन लाने गए हैं या देश की दौलत लूट ले गए हैं ?
विद्वेष जिन्हा -देखिये हमारा संगठन राष्ट्रीय सांस्कृतिक संगठन है और मोदी सरकार राष्ट्रवादी सरकार है | राम मंदिर का  निर्माण हमारे लिए सांस्कृतिक कार्य है| हम चाहते हैं सब लोग चुपचाप राम मंदिर का निर्माण स्वीकार कर लें नहीं तो जो भी हमारी राष्ट्रवादी सरकार के काम में बाधा डालेगा संघ उसको जबाब देना जानता है | परम पूज्य भागवत जी ने क्या कहा है 'सेना को तैयार होने में छह महीने लग सकते हैं हम तीन दिन में तैयार हो जायँगे |'
टी एंकर -- अरे कहाँ आप राम मंदिर और सेना पर चले गए हमने तो घोटाले पर सवाल किया था |
अचंबित पात्रा --- मैं उसी पर आ रहा हूँ थोड़ा आप मेरी बात सुन लीजिये | आप राम मंदिर के चंदे में घोटाले की बात कर रहे हैं ना मैं उसी पर आ रहा था |
टी वी एंकर -- नहीं जी आप किस घोटाले की बात कर रहे हैं वो तो आस्था का मामला है| उस पर तो मैं सवाल पूछ ही नहीं रहा हूँ | राम का नाम लेकर कोई सवाल नहीं पूछ सकता है | मैं तो नीरव मोदी .....
अचंबित पात्रा ---- देखिये वही बात तो मैं कहने वाला था |अच्छा हुआ आपने मेरे मुंह की बात कह दी | राम के नाम पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता है | राम हमारे रूम  में बसे हैं ये रोम वाले राम को क्या जानेगें? और क्या मानेगें ?
टी वी एंकर -- मैं राम को मानने से कहाँ इंकार कर रहा हूँ मैं तो नीरव मोदी के बारे में सवाल पूछ रहा था |
विद्वेष जिन्हा - देखिये जहां तक नीरव मोदी की बात है नीरव मोदी हो या कोई भी मोदी हो ये गुजरात के गौरव से जुड़ा मसला है | इसे हलके में नहीं लिया जा सकता है | मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रवादी सरकार काम कर रही है | मोदी जी की ताकत का लोहा सारी दुनिया मान रही है |मोदी जैसा नेता आज दुनिया में कोई नहीं है | कांग्रेसी  मोदी जी के नाम को बदनाम करना चाहते हैं ? कांग्रेस की सत्तर सालों की सरकारों ने देश को क्या दिया ?एक नेहरू खानदान के नाम पूरा देश कर दिया | न न ना हम मोदी सरकार को बदनाम न होने देंगे | हम राष्ट्रवादी लोग .....
टी वी एंकर --- आप तो राष्ट्रवादी हैं लेकिन घोटालेबाज तो राष्ट्रघाती हैं या वो भी सब राष्ट्रवादी हैं ?
विद्वेष पात्रा -- ये मैंने कब कहा सब घोटालेबाज राष्ट्रवादी हैं ? लेकिन जो मोदी हैं उनके जैसा कोई नहीं है| वो सब इस राष्ट्र के सपूत हैं,राष्ट्रवादी हैं |और कोई राष्ट्र की अस्मिता पर सवाल उठाये संघ ये कतई बरदाश्त नहीं करेगा | अरे मूलाना  आप चुप रहिये आप का राष्ट्र से क्या लेना देना है ? आपकी आस्था तो सऊदी अरेबिया से जुडी है| ईरान तेहरान से जुडी है |आपको तो आयी आई एस आई से चंदा मिलता है | आई एस एस ,तालिबान ,जैसे मोहम्मद ,इंडियन मुझाहिदीन सब आप से मिले हुए हैं |
टी वी एंकर --अच्छा अच्छा  मैं समझ गया आप ये कहना चाहते हैं जिसके नाम के साथ मोदी जुड़ा है वो राष्ट्रवादी है |
विद्वेष  जिन्हा - राष्ट्रवादी नहीं होगा तो क्या राष्ट्रविरोधी होगा ? देखिये मैं कहता हूँ जो भी राष्ट्रविरोधी होगा वो यहॉं नहीं रह सकता है| वो पाकिस्तान चला जाए या सऊदी अरब, कुवैत, सीरिया, फिलस्तीन कहीं चला जाए |
टी वी एंकर --- जैसे मोदी जी फिलस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात चले जाते हैं |
विद्वेष जिन्हा -- अब वो तो जाएंगे ही | वो  देश के प्रधान मंत्री हैं ना| दिक्कत ये है कि कुछ लोगों की मानसिकता नहीं बदलती है | ये मानसिकता का मामला है लोगों को अपनी मानसिकता में परिवर्तन लाना होगा | वो नहीं देख रहे हैं कि अब  भारत वो पहले वाला भारत नहीं रहा है |अब दो हजार अठ्ठारह में ये मोदी का भारत है| मोदी जी एक शश्क्त भारत एक श्रेष्ठ भारत बनाने में जुटे हैं |मोदी जी अट्ठारह घंटे काम करते हैं |किसके लिए ? भारत को दुनिया में सर्वोपरी देश बनाने के लिए हम सब भारत को सर्वोपरी बनाने में लगे हैं | इसलिए मैं कहता हूँ कोई मोदी के नाम पर सवाल नहीं उठा सकता है |
टी वी एंकर -- आज बहस यहीं ख़त्म करनी पड़ेगी मेरे पास इतना ही वक्त था |आप सब लोगों का बहस में भाग लेने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद् |तो आज की बहस का निष्कर्ष यही है कि कोई मोदी पर सवाल नहीं उठा सकता है कोई मंदिर पर सवाल नहीं उठा सकता है, कोई राम के अस्तित्व  पर सवाल नहीं उठा सकता है | घोटाले के अस्तित्व पर सवाल नहीं उठा सकता है |सवाल उठाना मना है | संविधान,सुप्रीम कोर्ट,राष्ट्रपति,चुनाव आयोग पर सवाल उठाना पहले से ही बिलकुल मना है | सवालों से सबको बड़ी तकलीफ होती है पर हमारा काम सवाल पूछना है तो हम तो पूछेंगे में कल फिर हाजिर होते हैं ऐसे ही कुछ सवालों को साथ नमस्कार | 

गौरतलब है कि 46 वर्षीय अरबपति आभूषण कारोबारी नीरव मोदी ने पीएनबी की मुंबई शाखा से धोखाधड़ी वाला गारंटी पत्र (एलओयू) हासिल कर अन्य भारतीय ऋणदाताओं से विदेशी ऋण हासिल किया। पीएनबी के एलओयू पर 30 बैंकों ने नीरव मोदी की कंपनियों को कर्ज दिया था।
नीरव मोदी ने इन 30 बैंकों से निकाला धोखाधड़ी वाला गारंटी पत्र (एलओयू) हासिल कर पैसा
1. इलाहाबाद बैंक 2. आंध्रा बैंक 3. बैंक आॅफ बड़ोदा 4. बैंक आॅफ इंडिया 5. बैंक आॅफ महाराष्ट्र 6. केनरा बैंक 7. सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया 8. कॉरपोरेशन बैंक 9. कैथोलिक सीरियन बैंक 10. देना बैंक 11. धन लक्ष्मी बैंक12. आईसीआईसीआई बैंक 13. आईडीबीआई बैंक 14. इंडियन ओवरसीज बैंक 15. इंडसिंड बैंक 16. जे एंड के बैंक 17. कर्नाटका बैंक 18. करूर व्यास बैंक 19. लक्ष्मी विलास बैंक 20. ओरिएंटल बैंक आॅफ कॉमर्स 21.पंजाब एंड सिंध बैंक 22. स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक 23. स्टेट बैंक आॅफ इंडिया 24. स्टेट बैंक आॅफ मॉरिटीज 25. सिंडिकेट बैंक 26. यूनियन बैंक आॅफ इंडिया 27. यूनाइटेड बैंक आॅफ इंडिया 28. यूको बैंक 29. विजया बैंक30. एक्सिम बैंक

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें